फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन कर भाव विभोर हुए सीएम योगी, जानें क्या कहा

Tue, 31 Aug 2021 10:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में श्रीराधाकृष्ण के दर्शन किए। वह काफी देर तक अपलक श्रीराधाकृष्ण की अद्भुत छवि को निहारते रहे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से इस मौके का इंतजार कर रहा था, लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा उन्हें रोक देती। आखिर अब आकर उनकी इच्छा पूरी हुई है। यहां उन्होंने भागवत भवन में विधिवत पूजा अर्चना की और गर्भ गृह के दर्शन किए। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि वह ब्रज के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें