प्रदेश में शिक्षा जगत की तब पोल खुल गयी जब बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया एक स्कूल के निरीक्षण के लिए आगरा पहुंचे। एससी आयोग के अध्यक्ष और आगरा से सांसद डा. रामशंकर कठेरिया शहर के जगदीशपुरा में जूनियर हाईस्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे। स्कूल में शौचालय तो दूर भवन ही नहीं बना था, जिसे देख वो नाराज हो गए और अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए।