फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: परीक्षा से दो घंटे पहले ही लीक हो गया था सीटीईटी का पेपर

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 02 Feb 2021 08:23 PM IST

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का प्रश्नपत्र आगरा में परीक्षा से दो घंटे पहले ही लीक हो गया था। परीक्षा के दो दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में कोचिंग सेंटर संचालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी बबलू कुमार) ने बताया कि रविवार को हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र प्रयागराज के गिरोह ने लीक किया था। गिरोह से आगरा के छात्र मोहित यादव को पेपर मिला। मोहित ने दूसरे छात्र कुलदीप फौजदार को दिया।  व्हाट्सएप ग्रुप में सीटीईटी का प्रश्नपत्र डाल दिया था। इसके एवज में हर अभ्यर्थी से 50 हजार रुपये लिए गए थे। आगरा में विकास का एपेक्स क्लासेस के नाम से कोचिंग सेंटर है। इसकी चार ब्रांच हैं। उसकी गिरफ्तारी राजामंडी स्थित ब्रांच से हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें