फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : सहायक नगर आयुक्त से मारपीट, मेयर के भतीजे पर लगा आरोप, नगर निगम कर्मचारियों का फूटा आक्रोश

Video Desk Amar Ujala Updated Wed, 10 Dec 2025 04:33 PM IST

आगरा नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त से मारपीट के मामले में कर्मचारियों में आक्रोश है। बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने वाहनों की आवाजाही बंद रखी। कर्मचारी कहीं भी वाहनों से कूड़ा एकत्रित करने नहीं पहुंचे। ऐसे में शहर में सफाई व्यवस्था पर संकट गहरा सकता है। रविवार को एकलव्य स्टेडियम में हुए एक निजी कार्यक्रम के बाद सहायक नगर आयुक्त ने महापौर के भतीजे पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। उन्होंने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर, डीसीपी सिटी व सदर पुलिस को व्हाट्सएप व ई-मेल के जरिये तहरीर भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी ही दर्ज नहीं की है। इससे नाराज कर्मचारियों ने बिना किसी पूर्व घोषणा के निगम मुख्यालय में तालाबंदी कर दी थी। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि यदि आज ऐसे हमलावर पर कार्रवाई न की गई तो कल वह किसी और के साथ भी अभद्रता या मारपीट कर सकता है। कर्मचारियों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें