फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आधार के नए एप से घर बैठे बदल पाएंगे मोबाइल नंबर या नहीं?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 25 Sep 2025 05:23 PM IST

अगर आपको आधार से जुड़ा कोई काम करना है — जैसे पता (एड्रेस) अपडेट कराना, आधार डाउनलोड करना, या फिर पीवीसी आधार कार्ड मंगवाना — तो फिलहाल ये सुविधाएं UIDAI की मौजूदा m-Aadhaar ऐप के जरिए मिलती हैं। हालांकि, अब भी कुछ ऐसी सेवाएं हैं जो इस ऐप में उपलब्ध नहीं हैं। इसी वजह से UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) एक नया मोबाइल ऐप लाने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, इस नए ऐप की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि इसे इस साल दिसंबर तक लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

अगर आप ये सोच रहे हैं कि मोबाइल नंबर आप इस नए एप से घर बैठे अपडेट कर पाएंगे, तो मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा नहीं हो पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आधार से मोबाइल नंबर लिंक करना एक सेंसटिव मामला है। इसलिए ऑथेंटिकेशन को पूरा करने के लिए सेंटर जाना होगा और इसके बाद ही आधार से लिंक मोबाइल को बदला जा सकता है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें