आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जाहिर है कि आपको भी 21वीं किस्त का इंतजार होगा। वैसे तो अभी आधिकारिक रूप से ये जानकारी सामने नहीं आई है कि 21वीं किस्त कब जारी होगी, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है।
एक और अहम वजह है बिहार चुनाव. चुनाव आयोग सितंबर के आखिर तक तारीखों का ऐलान कर सकता है. ऐसे में आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार किसान सम्मान निधि की किस्त जारी कर सकती है. इसका मतलब है कि अक्टूबर के पहले या मध्य हफ्ते में पैसे ट्रांसफर होने की संभावना ज्यादा है.
माना जा रहा है कि केंद्र सरकार योजना से जुड़े किसानों को दिवाली का तोहफा दे सकती है। हालांकि, योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है औ इस हिसाब से 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है। पर अभी इंतजार करना होगा कि विभाग क्या तारीख बताता है।