अचानक कार तेजी से आगे की तरफ भागी और पहली मंजिल से शीशे को तोड़ते हुए सीधे सड़क पर जा गिरी और पूरी तरह से पलट गई। उस दौरान शोरूम के सामने से सर्विस रोड से गुजरने वाला कोई इसके चपेट में नहीं आया।
अब ये सवाल हर किसी के मन में है कि क्या इस तरह के हादसे में इंश्योरेंस क्लेम मिल पाएगा? इसका सीधा जवाब है, हां! कोई भी नई कार खरीदते समय, उसका इंश्योरेंस डिलीवरी से पहले ही हो चुका होता है। इसलिए, अगर गाड़ी की डिलीवरी के समय या शोरूम से बाहर निकलते ही कोई दुर्घटना होती है, तो यह इंश्योरेंस में कवर की जाती है।