दिल्ली सरकार ने राजधानी में रहने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत देते हुए राशन कार्ड के नियमों में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया है। दिल्ली कैबिनेट ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड बनवाने के लिए सालाना आय की सीमा को 1.2 लाख रुपये से बढ़ाकर सीधे 2.5 लाख रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।