ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर की ओर से शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी को सुरीली श्रद्धांजलि दी गई। 'कुछ किस्से, कुछ नज्में' नाम के इस कार्यक्रम में मनु सिकंदर ढिंगरा ने साहिर साहब से जुड़े कई किस्से सुनाए और रागिनी रैनू ने साहिर लुधियानवी के लिखे गीतों को सुरों से सजाया। इस प्रस्तुति को निर्देशित दानिश इकबाल ने।