अमर उजाला टीवी की खास सीरीज "अमर उजाला घराना और परंपरा" में इस बार देखिए मशहूर खयाल, ठुमरी, दादरा, गज़ल और लोक संगीत गायिका विद्या शाह की खास प्रस्तुति। इनका बचपन का नाम विद्या सुब्रमण्यम है। विद्या शाह ने 12 साल की उम्र में दक्षिणी भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया और एक युवा कर्नाटक गायिका के रूप में कई संगीत कार्यक्रम किए। इसके बाद शुभा मुदगल से खयाल में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और शांति हीरनंद से ठुमरी, दादरा और गज़ल गायकी सीखी। अपने गुरु के मार्गदर्शन में इन्होंने सुफी और भक्ति संगीत में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया। इसके बाद पश्चिमी मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाके में एक छोटे कार्यकाल के दौरान आदिवासी संगीत के साथ प्रयोग भी किए।