चैम्पियंस ट्रॉफी के 8वें मैच में श्रीलंका ने भारत को सात विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो भारत की बल्लेबाजी के वक्त गलत साबित होता दिखा, लेकिन बाद में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को सात विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 322 रन का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में श्रीलंका ने 48.4 ओवर में ही 322 रन बना लिए और मैच जीत लिया। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए जबकि, भारत की तरफ से शिखर धवन ने शतकीय पारी खेलते हुए 125 रन बनाए।