भारत के बोपन्ना और कनाडा की गैब्रिएला ने आंद्रिया हलावास्कोवा और एडुआर्ड रोजर वेसलीन को सेमीफाइनल में 7-5 और 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल फाइनल में जगह बना ली है। अब रोहन बोपन्ना के पास ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय टेनिस खिलाड़ी बनने का मौका है। इससे पहले भारत के लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं।