भारतीय शटलर और ओलंपिक मेडलिस्ट पी वी सिंधू ताजा जारी विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। सिंधू के करियर की ये सर्वश्रेष्ठ रैंकिग है। इससे पहले सिंधू पांचवे स्थान पर काबिज थी। सिंधू ने हाल ही में इंडिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल मुकाबले में अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी स्पेन की कैरोलिना मारिन को हराकर खिताब अपने नाम किया था।