रांची का जेएमसीए स्टेडियम 16 मार्च को अपना पहला टेस्ट मैच देखेगा। रांची और झारखंड वासियों के लिए ये ऐतिहासिक पल है। मगर 40,000 दर्शक क्षमता वाले इस मैदान के टिक्ट काउंटर्स फिल्हाल खाली हैं और इसकी बड़ी वजह है धोनी का टीम में न होना। हालांकि, झारखंड क्रिकेट बोर्ड 30,000 दर्शकों के आने की उम्मीद लगाए बैठा है।