पूरे भारत पर क्रिकेट का बुखार चढ़ा हुआ है। देश में IPL 10 की धूम है। इसी बीच कश्मीर से भी एक अच्छी खबर आई है। जम्मू कश्मीर में पहली क्रिकेट अकादमी शुरू हो गई है और यहां क्रिकेट के गुर सिखने के लिए बच्चों ने आना भी शुरू कर दिया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द ही हमें क्रिकेट के हर फॉर्मेट में, हर ऐज ग्रुप में जम्मू कश्मीर के क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे।