IPL 10 के दूसरे क्वालिफायर मैच में केकेआर को छह विकेट से हराकर मुंबई फाइनल में पहुंच गई है जहां अब मुंबई का मुकाबला पुणे से होगा। मुबंई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो बाद में सही साबित हुआ। मुंबई ने केकेआर को सिर्फ 107 रन पर ही समेट दिया और अपनी जीत की नींव रख दी। जिसके बाद मुंबई से 108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ चार विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। केकेआर की ओर से सूर्य कुमार यादव ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए जबकि, मुंबई की तरफ से कुनाल पांड्या ने सर्वाधिक 45 रन बनाए।