भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें वनडे से पहले धोनी की दरियादिली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह धोनी सुरक्षा घेरा तोड़कर अपने दिव्यांग फैन से मिलने पहुंच गए। धोनी को देखते ही ये खास फैन बेहद खुश हो गया और उसने धोनी का हाथ चूम लिया। धोनी ने अपने स्पेशल फैन को ऑटोग्राफ भी दिया और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई।