भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज काफी रोमांचक हो गया है। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और इस सीरीज का निर्णायक मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। लेकिन मंगलवार को दोनों टीमों को निराशा हाथ लग सकती है क्योंकि मैच में बारिश की संभावना जताई जा रही है।