अफगानिस्तान प्रीमियर लीग यानी APL में रविवार को एक बल्लेबाज ने छह गेंदों में लगातार 6 छक्के जड़ दिए और सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जमाकर दिग्गज बल्लेबाजों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रविवार को काबुल जवानन की तरफ से खेलते हुए बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई ने बल्क लीजेंड्स के खिलाफ एक ओवर में लगातार छह छक्के जमा दिए और 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।