हर साल की तरह इस बार भी श्रावण पूर्णिमा में बाजार सज चुके हैं। हर तरफ रेशम की वो डोर नजर आ रही है, जो राखी के दिन भाई के कलाई में बंधकर भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक बनेगी...भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार इस महीने की 7 तारीख यानि 7 अगस्त को मनाया जा रहा है।मगर 12 साल बाद इस बार रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है ।तो जाने क्या है राखी बांधने का सही मुहुर्त।