फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में जैन मंदिर ध्वस्तीकरण पर आक्रोशित जैन समाज ने किया प्रदर्शन

ललितपुर। मुंबई महानगरपालिका द्वारा अवैधानिक रूप से जैन मंदिर को ध्वस्त किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को दिगंबर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में जैन समाज ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अक्षय त्रिपाठी को सौंपते हुए पुनः मंदिर निर्माण कराए जाने की मांग की। सुबह सावरकर चौक से प्रारंभ हुआ जुलूस प्रारम्भ हुआ जिसमें दिगंबर जैन पंचायत समिति, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, जिला उद्योग व्यापार मंडल, गल्ला व्यापार मंडल, उप्र उद्योग व्यापार मंडल, जैन मिलन क्षेत्र-13, सतोदयतीर्थ सेरोन, देवोदय तीर्थ देवगढ़, शांतोदय तीर्थ जहाजपुर के अतिरिक्त निकटवर्ती जैन समाज राजघाट, बांसी,जखौरा के आह्ान पर सैकड़ाें की संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तख्तियां लेकर णमोकारमंत्र का उच्चारण करते हुए सावरकर चौक से घंटाघर चौक होते हुए तुवन चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देते हुए कहा मुंबई विले पार्ले के कांकलीवाडी क्षेत्र में स्थिति 30 वर्ष पुराना श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर को महानगर पालिका द्वारा असंवैधानिक रूप से ध्वस्त किए जाने से संपूर्ण जैन समाज आहत और आक्रोश है। ब्यूरो

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें