मोदी सरकार में स्विस बैंक में भारतीयों की जमा राशी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ये राशी 50 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 7000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इसपर वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने सफाई देते हुए कहा है कि वित्त वर्ष के खत्म होने तक सरकार के पास पूरे आंकड़े होंगे। लेकिन एक वक्त ऐसा था भी था जब स्विस बैंक में भारतीयों की जमा राशी 41 हजार करोड़ रुपये के पार थी।