राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद से ही बाबा की सबसे करीबी राजदार हनीप्रीत के पीछे पुलिस पागल हो रही है। देश ही नहीं हनीप्रीत की तलाशी में नेपाल तक के चप्पे चप्पे को पुलिस ने छान मारा। फिर खबर आई की हनीप्रीत दिल्ली में है। यहां भी पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं मिला लेकिन राम रहीम की राजदार हनीप्रीत इधर राजस्थान और हरियाणा में धूम मचा रही है। दरअसल राम रहीम और हनीप्रीत के कारनामों पर एक गाना बनाया गया है जो हरियाणा-राजस्थान में आजकल शादियों में खूब धूम मचा रहा है।