आज की तारीख में जब प्रियंका चोपड़ा ‘डॉन’ और ‘क्वांटिको’ में एक्शन सीन्स करती हैं या फिर कटरीना कैफ ‘टाइगर जिंदा है’ में अपने एक्शन मूव्स दिखाती हैं तो उनके फैंस उछल पड़ते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा में स्टंट करनेवाली पहली महिला कौन थी जिसे उस वक्त की ऑडियंस ने अपने सिर आंखों पर बिठाया लिया था। आज हिंदी सिनेमा की उसी पहली स्टंट वूमन का 110वां जन्मदिन है। गूगल ने भी उनके जन्मदिन पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है, नाम है ‘फियरलेस नाडिया’।