बाल दिवस के मौके पर हम आज आपको उन बच्चों से मिलवाने वाले हैं जो खुद का अखबार निकालते हैं और बच्चों पर हो रहे जुर्म की खबरें छापते हैं। यहां रिपोर्टर से लेकर संपादक सब बच्चे ही हैं। ये बच्चे किसी हाई-फाई स्कूल में पढ़ने वाले नहीं है बल्कि सड़क पर जिंदगी गुजारने वाले बच्चे हैं। जिन्होंने गरीबी के आगे घुटने नहीं टेके और अब निकालते हैं 'बालकनामा अखबार'।