25 साल पहले 12 मार्च 1993, शुक्रवार का वो काला दिन जब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और तब की बंबई में दो घंटे और 12 मिनट में 12 धमाके हुए। धमाके की लपटे जब शांत हुईं और धुंआ हटा तो 257 लोगों की जान जा चुकी थी और 700 से ज्यादा लोग जख्मी थे। आज बात उसी ब्लैक फ्राइडे की।