फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: गांव में दिनदहाड़े दिखे तीन भालू, लोगों में खौफ

Thu, 25 Nov 2021 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा

Chamba जिले की भड़ियांकोठी पंचायत के तड़ग्रां गांव के साथ लगते जंगल में गुरुरवार दोपहर को तीन Black Bear देखे गए। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने उनका Video बनाकर Social Media में Viral कर अन्य लोगों को भी सचेत कर दिया। तड़ग्रां के साथ लगते भड़ियांकोठी और झणेई गांव के लोग भी भालुओं के आतंक से सहम गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये Black Bear गांव के आसपास पिछले कई दिन से मंडरा रहे हैं। कुछ दिन पहले भालुओं ने खेतों में मवेशियों के लिए रखे चारे को तहस-नहस कर दिया। हालांकि, अभी तक इन भालुओं ने किसी पर हमला नहीं किया है। लेकिन, समय रहते उन्हें गांव से दूर नहीं भगाया गया तो आने वाले समय में कोई भी अनहोनी हो सकती है। वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि भालुओं को रिहायशी बस्ती से दूर भगाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया है कि वे अकेले शाम को अपने घरों से बाहर न निकलें।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें