फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ऑफिस में घुसा चोर, महिला कर्मचारी के पर्स से उड़ाए 12 हजार रुपये

Fri, 24 Jun 2022 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

राजधानी शिमला में उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित नगर निगम के दफ्तर से एक शातिर दिनदहाड़े महिला कर्मी के पर्स से 12 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। निगम प्रशासन के अनुसार यह वारदात वीरवार दोपहर 2:20 बजे की है। डीसी कार्यालय की धरातल मंजिल पर नगर निगम के सैहब सोसायटी का दफ्तर है। यहां कूड़े के बिल जारी होते हैं। वीरवार दोपहर के समय सभी कर्मचारी लंच पर गए हुए थे। इसी दौरान शातिर दफ्तर खाली देखकर अंदर घुसा और एक कैबिन में रखे पर्स से नकदी निकालकर चला गया। शातिर ने इस वारदात को महज 51 सेकंड के भीतर अंजाम दिया। महिला कर्मी को घर जाकर जब पर्स में पैसे नहीं मिले तो वह परेशान हो गई। शुक्रवार को नगर निगम दफ्तर पहुंचकर बाकी कर्मचारियों को इस बारे में बताया। बाद में दफ्तर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक युवक पैसे चुराते दिखाई दिया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें