फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़की बस, बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 08 Apr 2022 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह समरहिल के पास चायली-धारकुफर रूट पर गई बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार ड्राइवर-कंडक्टर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों को मामूली चोटें लगी हैं। हादसा शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे हुआ। बस समरहिल के पास चायली-धारकुफर जा रही थी। इस बीच चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से बाहर होते हुए एक बडे़ पेड़ से जा टकराई। इसमें चालक हेमराज, परिचालक धीरज और दीपक मलिक को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद समरहिल चौकी से पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बस से बाहर निकाला। डीएसपी हेडर्क्वाटर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें