फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नाले का अचानक बढ़ गया जलस्तर, सड़क पर बहते पानी में तीन घंटे फंसी रही कार

Sat, 16 Jul 2022 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा

सोशल मीडिया में एक कार के सड़क पर बह रहे पानी के बीच फंसने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह कार पानी के बीच तीन घंटे तक फंसी रही। सतरुंडी के पास नाले का अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण पानी सड़क पर बहने लगा। इस दौरान एक कार बीच सड़क में फंस गई। चालक ने काफी देर तक वाहन को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। आखिरकार मौके पर पहुंचीं अन्य गाड़ियों के चालकों और सवारियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को पानी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। प्रकाश चंद, दिलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार आदि ने बताया कि नाले के बढ़े जलस्तर के कारण सड़क पर बह रहे पानी के बीच फंसी कार को उन्होंने मिलकर बाहर निकाला। यह गाड़ी वाया साच पास चंबा से किलाड़ जा रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें