फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कालीबाड़ी मंदिर में महिलाओं ने सिंदूर खेल उत्सव मनाया, माता का श्रृंगार कर दी विदाई

शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में गुरुवार को महिलाओं ने सिंदूर खेल उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने सुबह 10:00 बजे पहले माता को सिंदूर लगाकर उनका श्रृंगार किया। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे पांचों मूर्तियों को भव्य विदाई दी गई। मूर्तियों का विसर्जन आईटीबीपी के तालाब में किया गया। मंदिर में पहले सुबह विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर के हॉल में बंगाली परंपरा के अनुसार सुहागिन महिलाओं ने मां का श्रृंगार और दर्पण (शीशे में मां के चरण देखना) किया। महिलाओं ने मां का सोलह श्रृंगार पान के पत्ते, आल्ता, सिंदूर, चूड़ियों, फूलों और गहनों से किया। सभी महिलाओं ने कतारों में खड़े होकर बारी-बारी माता को सिंदूर लगाया और फिर एक दूसरे को सिंदूर का टीका और चेहरे पर सिंदूर लगाया। इसके बाद सभी महिलाओं और अन्य भक्तों ने ढोल-नगाड़ों पर बंगाली पारंपरिक सामूहिक नृत्य करते हुए जयकारे लगाए। इस दौरान हॉल में बंगाली महिलाओं और स्थानीय महिलाओं ने बंगाल की पारंपरिक साड़ियां और श्रृंगार किए हुए नजर आईं। माता का विदाई समारोह मनाने के बाद दोपहर 2:00 बजे पांच मूर्तियों मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कार्तिकेय और कोला बहू (केले का पौधा) को मंदिर से विदाई दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें