हिमाचल प्रदेश दृष्टिबाधित संघ के सदस्यों ने सोमवार को राज्य सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दाैरान दृष्टिबाधित छोटा शिमला पुलिस थाने के सामने सड़क पर बैठ गए और चक्का जाम किया। इससे यातायात ठप हो गया। इस दाैरान लोगों ने शिमला आने-जाने के लिए संजौली से बाईपास, ढली बाईपास, विक्ट्री टनल रोड , शिमला से टाॅलैंड खलीनी रोड का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीच में बैठकर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया है। दृष्टि बाधित संघ बीते लंबे समय से बैकलॉग की भर्तियों की मांग कर रहा है। इस दाैरान पुलिस और दृष्टिबाधितों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।