ग्राम पंचायत पट्टा के गांव लडवीं के ग्रामीणों ने एंबुलेंस सड़क की मांग को लेकर उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक एंबुलेंस सड़क नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बीमार, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को होती है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस सड़क के निर्माण के लिए पहले भी कई बार प्रशासन के समक्ष मांग उठाई जा चुकी है। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क का निर्माण सुनिश्चित करने और मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की, ताकि गांव के लोगों को बेहतर आवागमन और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।