पंजाब और चंडीगढ़ से शहर में सब्जियों की आपूर्ति पहुंचना शुरू हो गई है। इसके चलते सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों में 20 से 40 रूपये प्रतिकिलो की गिरावट आई है। दाम कम होने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। एक सप्ताह पहले शहर की लोअर बाजार सब्जी मंडी में 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाली शिमला मिर्च सोमवार को 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। इसके 80 से 100 रूपये में बिकने वाली फूल गोभी 50 से 60 रुपये, 80 से 100 रूपये में बिकने वाली बीन 60, 80 से 120 रुपये में बिकने वाला पालक 50 से 60 और 50 से 60 रूपये प्रतिकिलो में बिकने वाली बंद गोभी 40 रुपये में बिकी। जिले के बाजारों में इन दिनों पंजाब और चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली से भी सब्जियों की भरपूर आवक पहुंच रही है।