पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दाैरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी माैजूद रहीं। सीएम सुक्खू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया और एक नई सोच विकसित की। उन्हें समाज सुधारक के रूप में भी जाना जाता है।