फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इस्तीफे मंजूर करने की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष चैंबर के बाहर धरने पर बैठे तीन निर्दलीय विधायक

हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायक शनिवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा में शामिल होने से पूर्व इन विधायकों ने 22 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा सौंपा था। निर्दलीय विधायकों का कहना है कि एक सप्ताह बाद भी इनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ। इसको देखते हुए विधायक केएल ठाकुर, आशीष शर्मा, होशियार सिंह धरने पर बैठ गए हैं। तीनों निर्दलीय विधायक विधानसभा अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं। विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष पर सरकार के दबाव में आकर इस्तीफा स्वीकार न करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें