फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए ली शपथ, जागरूकता रैली भी आयोजित

Krishan Singh Updated Sat, 21 Oct 2023 04:30 PM IST

जिला मुख्यालय कुल्लू में विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए शपथ ली। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कुल्लू ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसमें दो निजी विद्यालयों के करीब 50 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी भूमिका सुनिश्चित करवाई। खेल मैदान कुल्लू में पहले विद्यार्थियों को इंस्पेक्टर उमा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ दिलाई। इसके बाद कुल्लू शहर में रैली निकाली गई। खेल मैदान से रैली कॉलेज गेट, लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र, ढालपुर चौक, जिला न्यायालय, उपायुक्त कार्यालय, मिनी सचिवालय होते हुए निकाली गई। इंस्पेक्टर उमा ने कहा कि प्रदेश में 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक जागरूकता कार्यक्रम किए जाने हैं, लेकिन जिला कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा। ऐसे में कुल्लू में जल्दी कार्यक्रम किए गए हैं। कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी, निबंध, भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गई हैं। इन प्रतियोगिताओं का विषय भ्रष्टाचार मुक्ति रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें