राजधानी शिमला और इसके आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऊपरी शिमला के कुफरी और नारकंडा जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी भी शुरू हो गई है। जिले में 36 सड़कों पर भूस्खलन हुआ है जिसमें से 17 सड़कों पर बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।