फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में खिली धूप, हल्के बादल भी, दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। दिन के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर बाद शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। सोमवार को शिमला का अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर 3 से 5 बजे के बीच बारिश की संभावना अपेक्षाकृत अधिक बताई गई है। पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार और बुधवार को शिमला में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें