हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बंदरों के बाद अब आवारा कुत्तों का भी आतंक देखने को मिल रहा है। यहां पर संजौली में ढली टनल के पास तीन बच्चों पर लावारिस कुत्तों ने हमला किया। इस हमले में दो छात्र लहूलुहान हुए हैं। बुधवार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच की घटना है। वहीं, बच्चे के पिता कर्मचंद भाटिया ने अब मेयर दफ्तर के सामने धरना दिया है। इसके बाद नगर निगम सदन में हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने खड़े होकर सवाल पूछा कि आखिर कब राहत मिलेगी। पार्षदों ने कहा कि कुत्तों की नसबंदी तक का काम नहीं हो रहा ऐसे में धरना देने की चेतावनी दी गई। इस दौरान मेयर बोले कि आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से अब होगी कुत्तों की नसबंदी होगी।