फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: माल रोड के नगर निगम पार्क में निकला सांप, मचा हड़कंप

माल रोड के नगर निगम पार्क में एक सांप निकलने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सांप करीब छह फुट लंबा था। यह पहली बार है जब इतना लंबा सांप पार्क में टहलता हुआ मिला हो। वाक्या दोपहर करीब ढाई बजे का है। कड़ी दोपहर में लोग पार्क में पेड़ों की ठंडी छांव में आराम कर रहे थे उसी समय वहां सांप निकलने से लोगों में भय का माहौल हो गया। सांप से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और पास के डंगे में जाकर विलुप्त हो गया। सूचना मिलने के बाद वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंची। सांप को खोजने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। घटनास्थल पर कुछ लोगों ने सांप का वीडियो बना लिया था उसे देखकर वाइल्ड लाइफ ने अंदाजा लगाते हुए कहा कि यह हिमालयन ट्रिंकेंट प्रजाति का सांप है। यह जहरीला नहीं है और यह आमतौर अंडरग्राउंड ही रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें