गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में श्री जन्म ग्रुप चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई है। 25 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में पंजाब के तीन कलाकारों के करीब 100 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें गुरप्रित सिंह द्वारा बनारस के दृश्य और पहाड़ों के चित्र, अमरीक सिंह द्वारा लैंडस्केप और सुरील कुमार द्वारा लकड़ी के मोज़ाइक प्रदर्शित किए गए हैं। इनका मुल्य एक हजार रुपये से 60 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है। कलाकार गुरप्रित सिंह ने बताया कि विजुअल आर्ट में मास्टर डिग्री की है। बताया कि वह कई राज्यों में गुप प्रदर्शनियों में अपने द्वारा बनाए चित्रों को प्रदर्शित कर चुके हैं।