वीकेंड के चलते राजधानी शिमला में पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिल रही है। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ गई है और कार्ट रोड से माल रोड जाने वाली लिफ्ट पर सुबह से ही पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह के समय केवल दो लिफ्ट संचालित होने के कारण पर्यटकों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि नगर निगम का कहना है कि बड़ी लिफ्ट भी जल्द शुरू कर दी जाएगी, जिसके बाद व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।