फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: पर्यटकों से गुलजार हुआ शिमला, ग्रीष्मोत्सव ने बढ़ाई रौनक

राजधानी शिमला में सप्ताह के पहले दिन भी पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिली। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल रिज मैदान और माल रोड पर्यटकों से खचाखच भरे रहे। बाहरी राज्यों से पहुंचे सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भी रुख कर रहे हैं। शहर में सोमवार से शुरू हो रहे ग्रीष्मोत्सव के चलते भी पर्यटकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। देशभर के चर्चित कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने के लिए आसपास के राज्यों से लोगों का शिमला पहुंचना शुरू हो गया है। आयोजन के दौरान पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि मौजूदा सीजन उम्मीद से बेहतर चल रहा है। होटल, रेस्तरां, टैक्सी और अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों को ग्रीष्मोत्सव और बढ़ती पर्यटक संख्या से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। उनका मानना है कि मौसम अनुकूल रहने पर आने वाले दिनों में पर्यटकों की आमद और बढ़ सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें