फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: एबीवीपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएफआई का जिला स्तरीय प्रदर्शन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की शिमला शहरी कमेटी ने सोमवार को जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन दोपहर दो बजे डीसी कार्यालय के बाहर आयोजित हुआ। यह विरोध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर चंबा में एससी एसटी छात्रों पर कायराना हमले के आरोपों के खिलाफ किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चंबा में दलित और आदिवासी वर्ग से जुड़े छात्रों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। संगठन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, पीड़ित छात्रों की सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने की मांग उठाई। धरने के दौरान नारेबाजी की गई ।एसएफआई ने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें