बर्खास्त किए गए 41 कर्मचारियों की सेवाएं बहाल न होने के विरोध में सैहब कर्मचारी यूनियन ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सुबह घरों से कूड़ा उठाने के बाद दोपहर के समय सीटीओ चौक पर जमा हुए कर्मचारियों ने निगम प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि महापौर के साथ हुई बैठक के बावजूद बर्खास्त किया कर्मचारियों को की सेवाएं बहाल नहीं की जा रही है। यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगी पूरी नहीं होती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।