फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Joining: शिमला ग्रामीण में कांग्रेस मजबूत, विक्रमादित्य सिंह की मौजूदगी में कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शुक्रवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। शहरी विकास मंत्री एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह की मौजूदगी में इन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों से पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए प्रयास करते रहें। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को और मजबूत किया जा रहा है तथा आने वाले समय में अधिक लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें