राजधानी शिमला के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में बुधवार को जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा से पहले सुबह मंदिर में हवन किया गया। इस दौरान मंदिर में खासी रौनक लगी रही सभी भक्त पीताम्बर वस्त्र पहनकर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व में शामिल होने पहुंचें। इसके बाद ढोल-नगाड़े और गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर से बाल गोपाल की पालकी के साथ यात्रा शुरू हुई, यात्रा राम बाजार से होकर, कार्ट रोड से होते हुए, गंज बाजार से सीटीओ चौक के पास पहुंची। यहां एसडी स्कूल के छात्र जो राधाकृष्ण के परिधान में तैयार हुए थे। इन छात्रों ने सीटीओ चौक पर सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इसके बाद दिन भर मंदिर में नगर कीर्तन चला।