फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: अलका लांबा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पोस्टकार्ड अभियान और हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पोस्टकार्ड अभियान और हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। इस मौके पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने कहा कि जुलाई में आयोजित होने वाले मानसून सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने और ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण का लाभ देने की मांग उठाई जाएगी। अभियान के तहत देशभर की महिलाएं प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर संदेश भेज रही हैं कि संसद से सर्वसम्मति से पारित होने के बावजूद नारी शक्ति अधिनियम अब तक लागू क्यों नहीं हुआ। इसके साथ ही एक राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें महिला कांग्रेस ने 10 लाख महिलाओं के हस्ताक्षर प्रधानमंत्री को भेजने का लक्ष्य रखा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने कहा कि पंचायतों और नगरपालिकाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम था। इस मौके पर महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल, नव नियुक्त अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक उमंग बांगा सहित शिमला नगर निगम की सभी महिला पार्षद मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें