हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार आज आधिकारिक तौर पर प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। यह समारोह कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित किया किया जा रहा है। समारोह में विनय कुमार पहुंच चुके हैं। वहीं, सीएम, डिप्टी सीएम, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी मंत्री और नेता समारोह में मौजूद हैं।